रायपुर, सितम्बर 27 -- छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर लगातार ऐक्शन जारी है। यहां एसआईए ने राजधानी रायपुर से एक माओवादी कपल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए कपल पर कुल 13 लाख का इनाम घोषित किया गया था। रायपुर से दो नक्सलियों की गिरफ्तारी के बाद सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने बताया कि खूंखार माओवादी आम नागरिकों के बीच रहकर चुपचाप काम कर हे थे। रायपुर से गिरफ्तार किए गए दोनों माओवादियों की पहचान हो गई है। दोनों की पहचान रवि उर्फ रमेश और कमला कुरसम के रूप में हुई है। इन दोनों ही माओवादियों को चंगोराभट्टा से गिरफ्तार किया गया है। दोनों फरार चल रहे थे। पुलिस ने बताया कि इस दौरान दोनों ही माओवादियों ने रायपुर, भिलाई और दुर्ग में बार-बार घर बदला। पुलिस ने बताया कि दोनों माओवादी दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम कर रहे थे। पुलिस ने पुष्टि करते हुए बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.