जशपुर, फरवरी 21 -- छत्तीसगढ़ के जशपुर में शर्मनाक घटना सामने आई है। जिले में विशेष जनजाति की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आठ युवकों को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में पंचायत बैठाकर रफा-दफा करने की भी कोशिश भी हुई। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ रिश्तेदार के घर से वापस अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में पिकनिक मनाकर लौट रहे कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दो युवकों ने दोनों बहनों को जबरन पकड़ लिया। विरोध के बावजूद आरोपियों ने उन्हें नहीं छोड़ा। घटना के दौरान पीड़िता की बड़ी बहन किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागने में सफल रही। यह भी पढ़ें- 'पेनिट्रेशन के बिना इजैक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.