कोरबा, अप्रैल 7 -- छत्तीसगढ़ में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बारात से लौट रहे स्कूल कर्मचारियों की कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दो शिक्षकों की मौत हो गई और दो कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार देर रात एक कार पेड़ से टकरा गई। इस सड़क दुर्घटना में दो शिक्षकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। दीपका थाने के सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) खगेश राठौर ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार देर रात दीपका-कुचेना मार्ग पर शक्तिनगर के पास हुआ। सेंट जेवियर स्कूल, कोरबा के चार कर्मचारी एक बारात में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे उनकी कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार में आगे बैठे खरमोरा निवासी 31 साल के हिमांशु सिंह और एमपी नगर निवासी 30 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.