रायपुर, दिसम्बर 30 -- छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य हिस्सों में कड़ाके की शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मैनपाट और सरगुजा अंचल में कड़ाके की ठंड से ओस की बूंदें तक जमकर बर्फ बन गईं। अंबिकापुर 3.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतमत तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। रायपुर और दुर्ग में भी न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। घातक असर आम लोगों पर पड़ रहा है। रायपुर के अस्पतालों में हाइपोथर्मिया के 400 से अधिक मामले सामने आए हैं।ओस की बूंदें तक जमीं छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं। सरगुजा अंचल और मैनपाट में रात के समय ओस की बूंदें जमकर बर्फ में तब्दील हो गईं। मैनपाट में रात का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। छत्तीसगढ़ के कई शहरों में तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री तक गिर गया। दुर्ग में न्यूनतम तापमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.