नई दिल्ली, फरवरी 1 -- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घर के बरामदे से अचानक जमीन फाड़कर पानी का सैलाब किसी छोटे ज्वालामुखी की तरह फूट पड़ा। उसलापुर के गोकुलधाम इलाके में हुई यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घर का एक सदस्य बरामदे में सामान्य रूप से टहल रहा था, तभी अचानक फर्श की टाइल्स टूटती हैं और मटमैले पानी का एक बेहद तेज फव्वारा भारी दबाव के साथ ऊपर की ओर उछलने लगता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह भयानक मंजर पड़ोस के एक प्लॉट पर की जा रही हैवी मशीन से बोरिंग करने का काम करने के चलते हुआ। ड्रिलिंग के चलते जमीन के नीचे की पाइपलाइन में प्रेशर इतना बढ़ गया कि उसने घर के पक्के फर्श को चीरते हुए बाहर निकलने का रास्त...