रायपुर, जुलाई 7 -- पहाड़ी राज्यों में इन दिनों बारिश अपना कहर बरसा रही है। मैदानी राज्यों का भी भीषण मॉनसूनी गतिविधियों से हाल बेहाल है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में तेज से अति भारी बारिश की संभावना है। यहां के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आने वाले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बारिश का मुख्य केंद्र उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ हो सकता है। इस बार सरगुजा संभाग और बस्तर संभाग पर मानसून ज्यादा मेहरबान है।यहां जारी हुईं येलो ऑरेंज चेतावनियां रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबांद, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट हैं। वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.