रायपुर, मार्च 18 -- छत्तीसगढ़ में इस महीने के शुरुआती दिनों में भीषण गर्मी पड़ने के बाद इन दिनों बढ़ते तापमान से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि अब भी कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटों के तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रायपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। इस दौरान पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क ही रहा। मौसम विभाग ने बुधवार से प्रदेश में बारिश का एक नया दौर शुरू होने का पूर्वानुमान लगाया है। इस दौरान लगातार चार दिन तक (19 से 22 मार्च तक) प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.