रायपुर, अप्रैल 2 -- छत्तीसगढ़ में अप्रैल की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई। इस दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर बादल गरजे और बारिश हुई, साथ ही पिछले 24 घंटों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में भी 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज बुधवार को भी प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बादल गरजने के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई है। साथ ही गुरुवार 4 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर ओले गिरने और बादल गरजने के साथ ही तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है, इसके बाद पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।कैसा रहा बीते दिन का मौसम उत्तरी छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.