नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- भारतमाला योजना के तहत रायपुर-विशाखापत्तनम हाईवे परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण में मिले अवैध मुआवजा मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ के रायपुर और महासमुंद में दस जगहों पर तलाशी ली। यह तलाशी हरमीत सिंह खनूजा और अन्य के आवासीय और आधिकारिक ठिकानों पर की गई। ईडी ने एसीबी/ईओडब्ल्यू, रायपुर द्वारा निर्भय साहू, तत्कालीन एसडीओ (राजस्व), अभनपुर, रायपुर और अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की। एफआईआर में आरोप है कि आरोपियों ने सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर रायपुर-विशाखपत्तनम हाईवे परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण में आधिकारिक रिकॉर्ड में हेरफेर करके अवैध मुआवजा प्राप्त किया। तलाशी अभियान में 40 लाख रुपए नकद, डिजिटल उपकरण और विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए। साथ ही, तलाशी अभियान के दौरान अनुसूचित अपरा...