रायपुर, सितम्बर 11 -- छत्तीसगढ़ में मॉनसून की मेहरबानी जारी है और प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में अलग-अलग वेग से पानी गिर रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार रात तक के लिए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, मुंगेली और बिलासपुर जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि कबीरधाम, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी और गरियाबंद जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बेमेतरा, बलोदा-बाजार, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, कांकेर, बीजापुर और सुकमा जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। ध्यान रहे कि यह अलर्ट मौसम विभाग ने गुरुवार रात तक के लिए दिया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में बादल गरजने के साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.