रायपुर, मार्च 7 -- छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मौसम में ठंडक है और सूरज की तपिश से आराम मिला है। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। प्रदेश के सभी संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य रहे। इस दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस अम्बिकापुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सरगुजा संभाग में 1 से 2 स्थानों पर शीतलहर चलने का अनुमान व्यक्त किया है। प्रदेश के मौसम की बात करें तो प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में काफी परिवर्तन हुआ है, इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.