कन्नौज, जनवरी 10 -- कन्नौज। छत्तीसगढ़ पुलिस ने शुक्रवार देर रात शहर में छापा मारी कर दो गांजा तस्करों को दबोच लिया। जबकि एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पकड़े गए तस्करों के पास से पुलिस ने 60 हजार कीमत का 12 किलो गांजा बरामद किया। दोनों आरोपितों को पुलिस छत्तीसगढ़ लेकर चली गई। बता दें कि शहर कोतवाली की हाजी शरीफ चौकी के मुहल्ला कागजियाना निवासी नसीम पुत्र सफीक गैर राज्यों में कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी आकिब पुत्र जुल्फिकार एवं एक पड़ोसी दोस्त के साथ पिछले कई महीनों से गांजा तस्करी का काम करता है। छत्तीसगढ़ के जिला बस्तर के लोहंडीगुणा थाना में गांजा तस्करी को लेकर इन तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। जिसके चलते लोहंडीगुणा थाना पुलिस को तीनों की काफी दिनों से तलाश थी। गांजा तस्करों की तलाश में शुक्रवार देर रात कन्नौज पहुं...