रुद्रपुर, फरवरी 21 -- गदरपुर, संवाददाता। गदरपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते 1.5 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को छत्तीसगढ़ से निरीक्षक राजीव तिवारी पुलिस टीम के साथ कोतवाली गदरपुर पहुंचे। गदरपुर पुलिस के साथ आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। संयुक्त टीम ने पहले आरोपी सनातन मंडल (30 वर्ष) पुत्र स्व. चितरंजन मंडल, निवासी रजपुरा नंबर 2 बंगाली कॉलोनी गदरपुर को सकैनिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इसके बाद दूसरे आरोपी योगेंद्र सिंह पुत्र शंकर लाल, निवासी दुर्गा मंदिर वार्ड नंबर 04, दिनेशपुर को उठाया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना अम्बागढ़ चौकी, जिला मौहला मानपुर, छत्तीसगढ़ में दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क से जु...