देवघर, मई 9 -- देवघर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने साइबर अपराध के एक आरोपी को जिले के रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत देवीचक गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था और उस पर 6.5 लाख रुपए की ठगी करने का गंभीर आरोप है। छत्तीसगढ़ के साइबर सेल ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ साइबर सेल से एएसआई सुरेश जयसवाल के नेतृत्व में टीम देवघर पहुंची, टीममें दो अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे। लोकेशन के आधार पर साइबर थाना ने पूरी जानकारी रिखिया थाना को दी, उसके बाद रिखिया पुलिस के साथ देवीचक गांव में संयुक्त छापेमारी की गई। उस दौरान आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक के खिलाफ छत्तीसगढ़ में वर्ष 2024 में साइबर क्राइम का मामला दर्ज है। आरोप है कि उसने एक व्यक्ति से ऑनलाइन 6.5 लाख रुपए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.