रायपुर, सितम्बर 9 -- छत्तीसगढ़ के ऊपर बनी एक नई द्रोणिका की वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में रिमझिम से लेकर भारी वर्षा का एक नया दौर शुरू हुआ है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 11 जिलों कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, राजनांदगांव, बालोद, कांकेर, नारायणपुर और कोंडागांव जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए अगले कुछ घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जशपुर, रायगढ़, गरियाबंद, धमतरी, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों के लिए मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि मौसम विभाग ने यह चेतावनी मंगलवार रात तक के लिए जारी की है। पिछले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो सभी संभागों में अनेक स्थानों पर बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हुई। इस दौरान सरगुजा संभाग में एक-दो स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.