हरिद्वार, मार्च 5 -- हरिद्वार, संवाददाता। छत्तीसगढ़ के दूधाधारी मठ के महामण्डलेश्वर श्री महंत रामसुंदर दास ने शांतिकुंज में गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या और शैलदीदी से भेंट की। महंत ने युवाओं का कल्याण, व्यसन मुक्ति, गौवंश वृद्धि आदि विषयों पर विचार विमर्श किया। डॉ. पण्ड्या ने गायत्री महामंत्र लिखित चादर, युग साहित्य भेंटकर महंत को सम्मानित किया। महंत ने इससे पूर्व गायत्री तीर्थ शांतिकुंज की दिनचर्या के साथ विभिन्न रचनात्मक और साधनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने युवा आइकान डॉ. चिन्मय पण्ड्या से भेंट कर गौ, गंगा, गीता पर अपने विचार साझा किए। इस दौरान महंत को युवा आइकान ने गायत्री महामंत्र लिखित चादर भेंटकर सम्मानित किया। वहीं महंत ने युवा आइकान को चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरी भी मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.