कोरबा, जनवरी 25 -- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने डिंगापुर और रामपुर के बीच स्थित एक बस्ती में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर मकान में छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 5 महिलाओं और तीन युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक घर में काफी समय से युवक-युवतियों की संदिग्ध आवाजाही देखी जा रही है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उक्त मकान में आए दिन हंगामा, गाली-गलौज और अनैतिक गतिविधियां होती हैं। इससे इलाके का माहौल खराब हो रहा है। इन हरकतों से असुरक्षा का जोखिम पैदा हो गया है। लोग काफी परेशान है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.