प्रयागराज, फरवरी 13 -- महाकुम्भ नगर, वरिष्ठ संवादाता। देशभर से करोड़ों सनातनी प्रयागराज महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। वहीं भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का अपनी-अपनी कैबिनेट के साथ त्रिवेणी स्नान करने का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान की कैबिनेट के बाद गुरुवार को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में 166 सदस्यीय दल संगम में स्नान करने पहुंचा। इसमें विपक्षी दल के विधायक भी बड़ी संख्या में शामिल रहे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पत्नी कौशल्या साय के साथ यहां आए। इस दौरान राज्य के राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, सांसद और विधायक भी अरैल घाट पहुंचे। यहां सभी ने मिलकर पवित्र संगम स्नान किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव ने कहा कि आज राज्यपाल व सांसदों के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.