रांची, मार्च 21 -- इटकी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बर्तन व्यवसायी सुशील तांबेकर को छत्तीसगढ़ पुलिस ने डकैती का जेवरात खरीदने आरोप में गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। घटना शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे की है। इटकी थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में जेवर दुकान में 27 फरवरी को डकैतों के गिरोह ने डाका डालकर छह लाख रुपये का जेवरात लूट लिया था। इस मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए गिरोह के कुछ अपराधियों को धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही इटकी और छत्तीसगढ़ की पुलिस टीम ने घेराबंदी कर इटकी यूनियन बैंक स्थित बर्तन दुकान से सुशील तांबेकर को धर दबोचा। वहीं डकैती हुए जेवरात को बरामद कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि सुशील का छत्तीसगढ़ सहित जिले के आपराधिक गिरोह से तार जुड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.