सोनभद्र, दिसम्बर 18 -- बभनी, हिंदुस्तान संवाद। छत्तीसगढ़ और सोनभद्र सीमा से सटे गांव व जंगलो की आड मे रात के अंधेरे मे पशु तस्करी को अंजाम दिया जा रहा है। गुरुवार को भैसों से लदे डीसीएम ट्रक छत्तीसगढ़ पुलिस के सहयोग से बीजपुर पुलिस ने पकड लिया। पशु तस्करों के कारोबार के आगे पुलिस की मुखबिरी भी सफेद हाथी साबित हो रहा है। जंगलो और गांव को सहारा लेकर पशु तस्करी का अवैध कारोबार सक्रिय है। बभनी थाना क्षेत्र लगभग छह माह पहले पशु पालको का ढेड दर्जन पशुओ को चोरी कर बेच दिया। पशु पालको के प्रयास के बाद तस्करों पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कर रही है लेकिन अभी तक सभी तस्कर पुलिस की गिरफ्त मे नही आ सके। पुलिस की कार्यवाही के बाद भी पशु तस्करों की टीम बभनी थाना क्षेत्र मे सक्रिय है, जो कारोबार को तेज करने मे सक्रीय भूमिका निभा रही है।गुरूवार को छत्...