रायपुर, अप्रैल 20 -- Chhattisgarh weather update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भीषण गर्मी के बाद मौसम में बदलाव हुआ है। मौसम विभाग ने 14 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और ओलावृष्टि हो सकती है। चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका के असर से मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम में आए बदलाव से एक-दो स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को जशपुर, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, सुकमा, बलरामपुर, रायगढ़ जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट शाम 6 बजे तक के लिए है। आसमान पर काले बादल छाने से तेज गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने की रात को धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव और नारायणपुर पेंड्रा, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.