मोतिहारी, जनवरी 7 -- मोतिहारी। नगर निगम मोतिहारी क्षेत्र अंतर्गत छतौनी चौक से बंगाली कॉलोनी होते हुए नरेगा पार्क तक मुख्य नाले का निर्माण किया जा रहा है। साढ़े तीन करोड़ की लागत से बन रहे नाला से इलाके के लोगों को बहुत सुविधा होगी। इससे क्षेत्र में जलनिकासी की दीर्घकालिक समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। साथ ही छतौनी बाजार, बंगाली कॉलोनी, बस स्टैंड, छतौनी चौक सहित आसपास के विभिन्न मोहल्लों के निवासियों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को इससे प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा। हिन्दुस्तान के विशेष अभियान बोले मोतिहारी का असर हुआ है। लोगों की समस्याओं को लेकर बोले मोतिहारी में प्रमुखता से यहां की खबर प्रकाशित हुई थी। हिन्दुस्तान के 23 अप्रैल के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित इस खबर का शीर्षक था - खुले नाले में रोकी बंगाली कॉलोनी की तरक्की, पेयजल का भी स...