बेगुसराय, नवम्बर 2 -- नावकोठी, निज संवाददाता। डफरपुर पंचायत के छतौना गांव निवासी एक मजदूर की मौत बेंगलुरु में हो गयी। मजदूर की पहचान छतौना निवासी सीताराम महतो के 36 वर्षीय पुत्र संजीत महतो के रुप में हुई है। घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब वह कंस्ट्रक्शन के दौरान भाड़े पर चढ़ा था तथा अचानक भाड़े से गिर गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना परिजनों को उस मजदूर के मित्र ने दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होते ही पीड़ित परिवार के घर पर आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजन बेंगलुरु से शव लाने की व्यवस्था में लग गये हैं। इधर, मृतक के पिता सीताराम महतो ने बताया कि संजीत बेंगलुरु में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बहुत ही नेक स्वभाव का था। अपने परि...