जहानाबाद, फरवरी 18 -- दमकल कर्मियों के सहयोग से घंटों मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू बिजली के खंभे से तार टूटकर गिर जाने के कारण हुआ हादसा कुर्था, निज संवाददाता। मानिकपुर थाना क्षेत्र के छतोई गांव वार्ड संख्या 5 में मंगलवार की मध्य रात्रि करीब 1:20 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना सामने आई। बिजली के खंभे से तार टूटकर गिर जाने के कारण यह हादसा हुआ, जिससे दरवाजे पर रखे धान के पुआल और वाहन आग की चपेट में आ गए। पीड़ित कमलेश पासवान ने बताया कि वे लोग रात में सो रहे थे, तभी पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो दरवाजे पर करीब 14 हजार रुपये की लागत से खरीदे गए धान के पुआल में आग लगी हुई थी। देखते ही देखते आग ने दरवाजे पर खड़ी ऑटो को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह पूरी तरह जलकर राख हो गया। पास में खड़ी स्कूल वाहन में भी आग...