सहरसा, फरवरी 3 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। मुख्य सड़कों के किनारे और रिहायशी घरों की छतों के ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। इन तारों को हटाने की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। देहद गांव के वार्ड संख्या सात और आठ में एक ही बिजली के खंभे से हाइटेंशन तार और 440 वोल्ट की लाइन कई घरों की छत पर लटक रही है। सुरेश साह, कारी मिस्त्री, शंभू साह, चंदन शर्मा और शिवजी साह के घरों के ऊपर से गुजर रहे इन तारों के कारण हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार विभाग को आवेदन देकर तार हटाने की मांग की, लेकिन महीनों बाद भी स्थिति जस की तस है। ऐसे हालात क्षेत्र के दर्जनों स्थानों पर देखे जा सकते हैं, जहां छोटी सी चूक बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है। ग्रामीणों ने विभाग पर सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.