बिहारशरीफ, अप्रैल 26 -- छतियाना में 751 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभा यात्रा 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का हुआ भव्य आगाज फोटो: कलश हरनौत: हरनौत के छतियाना गांव में निकली कलश शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु। हरनौत, निज संवाददाता। प्रखंड के गोनावां पंचायत के छतियाना गांव में 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। 751 कन्याओं और महिला श्रद्धालुओं द्वारा विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्यकर्ता मुकेश कुमार और विनय कुमार ने बताया कि ग्रामवासियों के सहयोग से चार दिवसीय महायज्ञ आयोजित किया गया है। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रज्ञा मंडल के तत्वावधान में हो रहे इस यज्ञ के लिए भारत के 24 पवित्र तीर्थ स्थलों से गंगाजल एकत्र किया गया है। चार दिवसीय भक्ति अनुष्ठान 28 अप्रैल को देव पूजन, गायत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.