चम्पावत, फरवरी 16 -- चम्पावत। छतार वार्ड में जल्द ही राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खुलेगी। जिसके लिए लीड बैंक ने आरबीआई को प्रस्ताव भेजा है। आरबीआई की मंजूरी मिलने पर ओवरसीज बैंक की नई ब्रांच खोली जाएगी। एलबीओ अमर सिंह ग्वाल के अनुसार छतार वार्ड में कई सरकारी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान और कार्यालयों के साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठान है। इसके अलावा कलक्ट्रेट, विकास भवन, पूल्ड हाउस के साथ ही पेट्रोल पंप आदि स्थापित हैं। जिसे देखते हुए छतार में नई बैंक शाखा खोलने का प्रस्ताव भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...