बुलंदशहर, जनवरी 21 -- कस्बे में आस्था और श्रद्धा के साथ बूढ़े बाबू की दौज मनाई गई। इस अवसर पर मेला का आयोजन हुआ। बूढ़े बाबू के मठ पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भक्तों ने विधिविधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंगलवार को बूढ़े बाबू की दौज के अवसर पर खुर्जा छतारी मार्ग पर अस्पताल के समीप मेला का आयोजन हुआ। मठ परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। महिलाओं ने अपने बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए पूजा अर्चना की। आसपास के गांवों के साथ ही दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंचे। बूढ़े बाबू के जयकारों से मठ परिसर भक्तिमय माहौल में गूंज उठा। मेला में लगी दुकानों से लोगों ने खरीददारी की। सड़क किनारे लगे मेला में उमड़ी भीड़ से कस्बा में जाम की स्थिति बनी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...