गंगापार, सितम्बर 12 -- छतवा गांव के मिश्रान बस्ती में स्थित गहरे तालाब में सुबह आठ बजे के लगभग लोगों ने मगरमच्छ तैरते देखा तो हड़कम्प मच गया। जल चर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सामाजिक कार्यकर्ता इलाका सिंह की सूचना पर वन विभाग के उप निरीक्षक आर्दश त्रिपाठी, रामचन्द्र यादव, वन दरोगा आसुतोष सिंह, वन रक्षक अनिल यादव टीम के साथ पहुंच गए। तालाब की गहराई अधिक होने से वह जलचर को पकड़ नहीं सके। वन दरोगा रामचन्द्र यादव ने बताया कि तालाब के आस-पास रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया गया है कि वह किसी को तालाब पर न जाने दे। शनिवार को सुबह वन विभाग की टीम पहुंच, मगरमच्छ को तालाब से पकड़ गंगा में छोड़ देगी। ग्रामीणों ने बताया कि जिस तालाब में मगरमच्छ मिला है, छतवा गंगाघाट से उसकी दूरी आधे किलो मीटर है। अनुमान है कि गंगा में आई बाढ़ के साथ मगरमच्छ...