गंगापार, जनवरी 4 -- छह माह के अन्तराल में छतवा गांव के तालाब में घड़ियाल के दो बच्चे मिले, तालाब में घड़ियाल के बच्चों के मिलने से तालाब के आसपास बसे लोगों में भय का वातावरण है। शनिवार को सुबह दस बजे के लगभग छतवा गांव के लोगों ने तालाब के बाहर घड़ियाल का बच्चा देखा तो हड़कम्प मच गया, जब तक लोग तालाब पर पहुंचे घड़ियाल का बच्चा पानी में कूद गया। सूचना पर मेजा रेंज से पहुंची वन विभाग की टीम ने तालाब के पानी में जाल डाल कर जल जीव को बाहर निकाल लिया। जिसे गंगा के गहरे जल में छोड़ दिया गया। वन विभाग के कर्मचारी भाष्कर श्रीवास्तव ने बताया कि छतवा गांव के लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम शनिवार की शाम पहुंची थी, घड़ियाल के बच्चे को तालाब से रेस्क्यू कर उसे गंगा के गहरे में जल में छोड़ दिया गया। छतवा के तालाब में घड़ियाल का बच्चा दूसरी बार मिला है। सामाजि...