पीलीभीत, अप्रैल 5 -- पीलीभीत, संवाददाता। छतरी चौराहा से स्टेशन जाने वाली रोड पर नाला खोद दिया गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। स्टेशन से छतरी चौराहा जाने वाले मां पूर्णागिरि मेलार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगरवासी भी लंबा चक्कर लगाकर बाजार पहुंच पा रहे हैं। उत्तराखंड के चंपावत जिले में मां पूर्णागिरि मेला चल रहा है, जिसमें पूरे यूपी से लोग मां के दर्शन करने के लिए जाते हैं। मेलार्थी ट्रेन व बस से टनकपुर पहुंचकर पैदल मां के दरबार में पहुंचते हैं। शहर के छतरी चौराहा से रेलवे स्टेशन जाने वाली रोड पर नाला की खुदाई कर दी है, जिससे दोनों ओर का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। रेलवे स्टेशन क्षेत्र के सिविल लाइन साउथ, वल्लभनगर कॉलोनी, चीनी मिल कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, बरहा आदि मुहल्लों के लोगों को बाजार पहुंचने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.