मेरठ, जून 22 -- शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को नगर निगम और प्रवर्तन दल की टीम ने छतरीवाले पीर से लेकर जलीकोठी तक दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को हटाया। सिटी मजिस्ट्रेट और सहायक नगर आयुक्त शरद पाल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में जैसे ही टीम ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो कुछ दुकानदारों ने विरोध कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट के समझाने पर दुकानदार शांत हुए। सड़क के दोनों ओर कबाड़ रखने के लिए सड़क किए गए अतिक्रमण को हटाया। शनिवार को नगर निगम और प्रवर्तन दल की टीम मौके पर पहुंचे और सड़क किनारे अतिक्रमण के चलते पूरे दिन जाम रहता है। नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाया और रास्ता साफ कराया। अभियान में सिटी मजिस्ट्रेट, सहायक नगरायुक्त, प्रभारी सम्पत्ति अधिकारी, नगर निगम के लेखपाल और प्रवर्तन दल की टीम मौजूद रही।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.