पलामू, फरवरी 3 -- छतरपुर। पलामू जिले के छतरपुर शहर क्षेत्र के कुरियर दुकान से चोरी गई 24 सील पैक मोबाइल फोन छतरपुर पुलिस ने बरामद कर ली है। थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि बिहार के गया जिले के केरकी थाना क्षेत्र से पुलिस ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर 24 मोबाइल सेट बरामद कर ली गई है। छापेमारी दल में एसआई अनिल रजक, एसआई राजीव कुमार, एसआई मिथिलेश कुमार यादव और सशस्त्र बल शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...