पलामू, फरवरी 10 -- मेदिनीनगर। छतरपुर थाना क्षेत्र के सलैया गांव के पास वन क्षेत्र में अवैध रूप से करीब दो एकड़ जमीन में की गई पोस्ता की खेती को पुलिस ने चिह्नित कर नष्ट किया। मंगलवार को पुलिस बल मौके पर पहुंच कर पोस्ते की फसल को नष्ट की। इस मामले में संबंधित व्यक्तियों की पहचान की जा रही है ताकि अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने गैरकानूनी गतिविधि में संलिप्त लोगों की सूचना पुलिस को देने का अनुरोधक करते हुए कहा कि संबंधित की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...