पलामू, जनवरी 31 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम पलामू जिले के छतरपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए अरविंद कुमार गुप्ता उर्फ चुनमुन गुप्ता ने नामांकन किया। जिले में विश्रामपुर नगर पंचायत के वार्ड-चार से पार्षद पद के लिए गुलाम नबी अंसारी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अन्य किसी भी नगर निकाय में नामांकन पर्चा दाखिल नहीं हुआ है। नामांकन पर्चा खरीदने के लिए विभिन्न नगर निकाय में प्रत्याशी व उनके निकट समर्थक आते-जाते रहे। छतरपुर में नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन वार्ड सदस्य के लिए 50 फॉर्म बिके। नगर अध्यक्ष के लिए अबतक 23 फार्म बिके हैं। इधर हरिहरगंज नगर पंचायत चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए तीन नामांकन पत्र की बिक्री हुआ एवं वार्ड पार्षद पद के लिए 38 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अध्यक्ष एवं वार्ड पार...