पलामू, अप्रैल 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। छतरपुर थाना क्षेत्र के जंगल से 12 जुलाई 2023 को मिले अज्ञात शव के मामले में हत्या के आरोपी सह बिहार राज्य के कुटुंबा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी अमित मेहता उर्फ धर्मेंद्र मेहता को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। मृतक आरोपी की पत्नी से दिल लगा बैठा था। एएसपी राकेश कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि छतरपुर थाना क्षेत्र के जंगल से मिले अज्ञात शव के संबंध में बिहार सिवान जिला रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पंजवार गांव निवासी राजेंद्र साह ने मृतक की पहचान पुत्र मृत्युंजय साह के रूप में करते हुए अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। इसके आलोक में तकनीकी सेल के माध्यम से आरोपी की पहचान की गई थी। आरोपी हमेशा लोकेशन बदलते रहता था। गुप्त सूचना के आधार पर रंगाबाद में छापेमारी करते हुए उसे गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.