पलामू, जनवरी 4 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। स्व बद्री नारायण सिंह कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को हिसरा बरवाडीह मैदान में रोमांचक अंदाज में खेला गया। फाइनल मैच विजय तारा छतरपुर एवं इवन इलेवन डाल्टनगंज के बीच खेला गया, जिसमें विजय तारा छतरपुर की टीम ने 1 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर इवन इलेवन डाल्टनगंज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 111 रन बनाए और विजय तारा छतरपुर को 112 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए विजय तारा छतरपुर की टीम ने संघर्षपूर्ण खेल का प्रदर्शन करते हुए अंतिम ओवर तक चले मुकाबले में 112 रन बनाकर एक रन से रोमांचक जीत हासिल की। विजेता टीम विजय तारा छतरपुर को मुख्य अतिथि मेदिनीनगर के मेयर प्रत्याशी मनोज सिंह के हाथों 50,000 नकद एवं शील्ड व उपविजेता टीम इवन इले...