समस्तीपुर, फरवरी 11 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के छतनेश्वर गांव से बुधवार को पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की मौत फांसी लगाने से हुई प्रतीत हो रही है। मृतका की पहचान छतनेश्वर गांव के वार्ड एक निवासी कृष्णा सहनी की पत्नी तितलिया देवी (26) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सर्वेश झा के निर्देश पर दारोगा आलोक कुमार, एएसआई अफरोज आलम, दारोगा चांदनी कुमारी सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। जांच के दौरान महिला का शव उसके घर से बरामद किया गया। उस समय घर में मृतका के दो छोटे छोटे बच्चे मौजूद थे। जबकि अन्य कोई सदस्य नहीं था। दारोगा आलोक कुमार ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतका का पति फिलहाल परदेश में र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.