हरिद्वार, सितम्बर 27 -- हरिद्वार। सीएम ने कहा कि जूना अखाड़े में नवरात्रों में पवित्र छड़ी यात्रा में शामिल हुआ हूं। कुमाऊं, गढ़वाल, गंगा, जमुना और मैदानी क्षेत्रों में पवित्र छड़ी का संचालन होता है। इस यात्रा के माध्यम से जहां हमारी धर्म संस्कृति समृद्ध होती है। आगे बढ़ती है। तो वहीं आने वाले समय में छड़ी यात्रा रोजगार का भी बड़ा साधन बनेगी। जूना अखाड़ा के साधु संत छड़ी यात्रा का आयोजन करता है। सरकार भी छड़ी यात्रा में सहभागी बनेगी। यात्रा के लिए राज्य के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। 2019 से यात्रा का दोबारा शुभारंभ किया गया है। बीच में कुछ कारणों से छड़ी यात्रा अवरुद्ध हो गई थी। कहा कि छड़ी यात्रा की शुरुआत आदिशंकराचार्य ने किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...