हल्द्वानी, जून 3 -- हल्द्वानी। बारिश होने के बाद भी ट्यूबवेल खराब होने का सिलसिला बना है। मंगलवार को छड़ायल और हिम्मतपुर के ट्यूबवेल खराब होने से क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया। अधिकांश शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गौला से होने वाली आपूर्ति नहीं पहुंचती है। ऐसे में यहां के लोगों की निर्भरता ट्यूबवेल पर रहती है। अब ट्यूबवेल खराब होने से लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक के ठीक होते ही दूसरा खराब हो रहा है। कालाढूंगी रोड में हिम्मतपुर का ट्यूबवेल ठीक होने के 20 दिन बाद ही खराब हो गया। वहीं छड़ायल में मौजूद ट्यूबवेल से भी घरों को पानी मिलना बंद हो गया है। जल संस्थान के कनिष्क अभियंता एमसी सती ने बताया कि ट्यूबवेल सिंचाई विभाग नलकूप खंड के होने से उन्हें सूचना दे दी गई है। ट्यूबवेल ठीक होते ही सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.