रांची, अक्टूबर 7 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शहर के तालाबों, जलाशय और घाटों की सफाई समेत अन्य बुनियादी सुविधा बहाल करने का काम मंगलवार से शुरू हुआ। निगम के प्रशासक ने स्वयं टीम के साथ मधुकम में तालाब का निरीक्षण किया। वस्तुस्थिति से अवगत हुए। इसी क्रम में उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू ने कोकर के भाभा नगर में छठ तालाब का मुआयना किया। प्रशासक ने स्वच्छता समेत अन्य संबद्ध शाखा के मताहत अधिकारियों को समय रहते सभी चिन्हित 72 तालाबों की सफाई, बुनियादी सुविधा बहाल करने को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में मानसून सीजन में लगातार हुई बारिश के बाद शहर के तालाब, जलाशय व छठ घाट की बदली स्थिति को लेकर महापर्व छठ तालाब अभियान चल रहा है। इसके बाद प्रेशर ग्रुप की ओर से निगम द्वारा सोमवार को आयोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.