लखीसराय, अक्टूबर 27 -- कजरा,एक संवाददाता। जम्मू-कश्मीर विलय, छठ महापर्व और मतदाता जन जागरण हेतु पर्यावरण भारती द्वारा देव वृक्ष पीपल का पौधारोपण हुआ। पौधारोपण का नेतृत्व नवीन निराला ने किया। पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण अभियान संसार के प्रत्येक मानव को चलाना आवश्यक है। 2008 से ही पर्यावरण भारती लगातार वृक्षारोपण अभियान चला रहा है। इसका उद्देश्य है पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण हेतु जन जागरण करना। पर्यावरण भारती के संस्थापक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक तथा अखिल भारतीय पेड़ उपक्रम टोली सदस्य राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि जंगलों की अंधाधुंध कटाई के कारण प्राकृतिक आपदायें बढ़ी है। तुर्किये में भीषण बारिश से बाढ़ आ गई है। मलेशिया में बारिश के कारण भूस्खलन से जन जीवन तबाह हो गया। जापान में भूकंप से मानव परेशान है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.