गढ़वा, अक्टूबर 27 -- कांडी, प्रतिनिधि। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन पूरे प्रखंड क्षेत्र में खरना पूजा विधि विधान से संपन्न हुई। व्रतियों ने अपने आसपास की नदियां, सरोवर और तालाब पर स्नान कर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण किया। उसके बाद सभी व्रतियों ने अपने आंचल में नदी का मिट्टी लेकर स्थल पर रख कर स्थल को जगाया व धूप अगरबती जलाकर पूजा अर्चना की। साथ ही सूर्य भगवान का छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा था। गगरा में बड़ी शुद्धता के साथ पानी लाकर खीर व रोटी बनाकर चांद डूबने से पहले प्रसाद ग्रहण किया। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर छठ व्रतियों की काफी भीड़ देखी गई। यहां पर प्रखंड सहित दूसरे प्रखंडों से भी बड़ी संख्या में छठव्रती पहुंच कर छठ व्रत का अनुष्ठान शुरू किया। सतबहिनी झरना स्थित सभी तीन छठ घाट, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.