धनबाद, अक्टूबर 24 -- धनबाद, वरीय संवाददाता लोक-अस्था के पर्व छठ के दौरान छठ घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ के कारण ट्रैफिक पुलिस द्वारा रूट चार्ट जारी किया गया है। 27 और 28 अक्तूबर को क्रमश: सुबह और शाम के अर्घ्य के समय शहर की यातायात व्यवस्था बदल जाएगी। इस दौरान एक ओर जहां भारी वाहनों की शहर में नो इंट्री होगी, वहीं दूसरी ओर शहर के रूट को बदल दिया जाएगा। ट्रैफिक डीएसपी अरविंद सिंह ने बताया कि छठ व्रतियों व छठ घाट जाने वाले सभी रास्तों पर श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए उस रूट पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। वाहनों को दूसरा रूट दिया गया है। पूजा टॉकीज से सिटी सेंटर तक नो इंट्री बेकारबांध सरोवर में काफी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पूजा टॉकिज से सिटी सेंटर तक वाहनों के प्रवेश पर रोक होगी। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.