जहानाबाद, अक्टूबर 29 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में लोक आस्था का महापर्व छठ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चार दिनों तक चलने वाले महापर्व का अनुष्ठान उदीयमान सूर्य के अर्ध्य के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सबसे अधिक भीड़ मखदुमपुर शहर के कृष्ण शब्द बंसी घाट पर देखी गई। जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु लोग पहुंचे थे। यमुने नदी के दोनों घाट पर व्रति लोगों ने अर्ध्य अर्पित किया । घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन के द्वारा व्यापक व्यवस्था की गयी थी। नियंत्रण के लिए कई अधिकारी एवं पुलिस के लोग उपस्थित थे। ट्रैफिक कंट्रोल के लिए घाट के तरफ जाने वाले दोनों सड़क को बंद कर दिया गया था। इसके अलावा नगर क्षेत्र के फतेहपुर घाट, पलेया सूर्य मंदिर घाट पर भी बड़ी संख्या में व्रतियो न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.