गढ़वा, अक्टूबर 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग काम की तलाश में बाहर जाते हैं। आम तौर पर दशहरा, दिपावली और छठ महापर्व पर बड़ी संख्या में लोग वापस लौटते हैं। छठ महापर्व को लेकर भी लोग विभिन्न शहरों से अपने-अपने घर लौट रहे हैं। उसके अलावा स्थानीय स्तर पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों और प्रतिष्ठानों में काम करने वाले लोग भी ट्रेन और बस से लौट रहे हैं। स्थानीय स्तर पर भव्य तरीके से छठ महापर्व होता है। उसके कारण लोग छठ महापर्व पर परिवार के साथ आयोजन में शामिल होने आते हैं। जिला मुख्यालय में सोनपुरवा में अंतरराज्यीय बस स्टैंड हैं। वहां से हर दिन छत्तीसगढ़, यूपी, दिल्ली, कोलकाता के लिए भी बसें चलती हैं। यहां से आने जानेवाली बसों में भी लोग लौट रहे हैं। उससे सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ हो रही है। बसो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.