पलामू, अक्टूबर 27 -- मेदिनीनगर। छठ महापर्व का आरंभ होते ही पलामू जिले के वातावरण में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह की अद्भुत लहर दौड़ गई है। भगवान आदित्य देव की आराधना से संपूर्ण क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा है। मेदिनीनगर सिटी से लेकर ग्रामीण अंचलों तक छठी मईया के गीत गूंज रहे हैं। हर गली-मोहल्ले में तैयारी और सजावट का उत्साह झलक रहा है। आस्था की इस महापर्व ने जिले को स्वच्छता और पवित्रता का संदेश भी दिया है। इस बार मानसून की बारिश संतोषजनक रही है, जिसके कारण नदियों, तालाबों और जलाशयों में पर्याप्त जलस्तर बना हुआ है। खेतों में धान की फसल भी पक चुकी है। इस कारण ग्रामीण अंचल में किसानों के चेहरों पर प्रसन्नता है। प्रकृति की यह कृपा मानो सूर्योपासना के इस पर्व की पवित्रता को और बढ़ा रही है। भक्ति और समृद्धि का यह संगम हर घर में उत्साह का संच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.