मधुबनी, अक्टूबर 25 -- मधुबनी, निज संवाददाता। चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू होने में अब केवल एक दिन शेष रह गया है, लेकिन नगर निगम क्षेत्र के कई प्रमुख तालाबों में सफाई और मरम्मत कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है। यह स्थिति तब है जब छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम ने पहले से तैयारी शुरू करने के दावे किए थे। शहर के अधिकांश वार्डों में तालाबों की सफाई, कीचड़ निकासी, जलकुंभी हटाने और घाट निर्माण की प्रक्रिया बेहद सुस्त पड़ी है। इससे श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। नहाय-खाय से एक दिन पहले कई तालाबों की स्थिति देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया और निगम प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं। तालाबों की हालत बदतर होने, निगम प्रशासन के कर्मी व अधिकारी के द्वारा तालाब का जायजा नहीं लेने जाने, प्रतिनियुक्त कर्मी के द्वारा एक दिन भी तालाब के निरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.