रुडकी, अक्टूबर 7 -- बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी छठ पूजा भव्यता और परंपरा के साथ मनाई जाएगी। छठ घाटों की सफाई पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया। समिति ने पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी महापर्व को संगठित और भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया है। समिति अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि छठ महापर्व के आयोजन के लिए बजट की भी आवश्यकता होती है, जिसे समिति से जुड़े सदस्य आपसी सहयोग से वहन करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के लेखा-जोखा की समीक्षा के बाद अब सभी सदस्य पुनः छठ महोत्सव की तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि छठ महापर्व की शुरुआत 25 अक्टूबर को नहाय-खाय से होगी और 28 अक्टूबर को प्रातःकाल सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर पूजा का समापन किया जाएगा। बताया कि इस बार भी गंगनहर के लक्ष्मी नारायण घाट सहित अन्य घाटों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.