नोएडा, अक्टूबर 24 -- नोएडा/ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो और ग्रेनो वेस्ट में छठ पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के प्रमुख स्थल ग्रेनो के नवादा गांव स्थित शीतला माता शनि मंदिर, गौर सिटी के लेक व्यू पार्क और चेरी काउंटिंग सोसाइटी के सामने में नेफोवा घाट पर छठ पूजन का बड़ा आयोजन होगा। सभी जगह पर घाट की सजावट का कार्य अंतिम चरण पर है। छठ महापर्व की शुरुआत 25 अक्तूबर को नहाय खाय के साथ होगी। पहले दिन श्रद्धालु पवित्र स्नान करते हैं और भोग तैयार करते हैं। नेफोवा घाट पर छठ पूजा के पहले दिन शाम को गायक स्वाती मिश्रा प्रस्तुति देंगी। अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि छठ घाट पर सजावट की सभी तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं। छठ पूजा के पहले दिन शाम को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके हिसाब से घाट को सजाया गया ह...